धामी सरकार ने खोला विकास का खजाना : 13 जिलों को ₹1018 करोड़, पौड़ी सबसे आगे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 13 जनपदों को विकास कार्यों हेतु कुल ₹1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी है। सरकार का दावा है कि इस बजट से प्रदेश में आधारभूत ढांचे, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

आवंटित धनराशि में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोजना हेतु ₹30.007 करोड़ तथा सामान्य मद में ₹787.978 करोड़ शामिल हैं।

गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना के अंतर्गत ₹1010.23 करोड़ जारी किए गए थे, जिनमें से मार्च 2026 तक जनपदों द्वारा ₹996.72 करोड़ खर्च किए गए। शेष राशि वित्त विभाग को वापस समर्पित कर दी गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इस बार जनपदवार आवंटन में पौड़ी को सबसे अधिक ₹119.977 करोड़ मिले हैं, जबकि देहरादून को ₹99.394 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। इसके अलावा नैनीताल को ₹70.189 करोड़, उधमसिंह नगर को ₹74.132 करोड़, अल्मोड़ा को ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ़ को ₹71.737 करोड़, बागेश्वर को ₹59.618 करोड़, चम्पावत को ₹76.914 करोड़, टिहरी को ₹95.215 करोड़, चमोली को ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी को ₹76.542 करोड़, रुद्रप्रयाग को ₹58.158 करोड़ तथा हरिद्वार को ₹67.356 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिला योजना के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी क्षेत्रीय विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119