नैनीताल में डाक विभाग कर्मी की संदिग्ध मौत -सीने में उठा दर्द और थम गई सांस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में रहने वाले डाक विभाग कर्मी की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार अखड़ा चलियापानी, चमोली निवासी 52 वर्षीय सुरेश लाल नैनीताल में डाक विभाग में तैनात थे और मल्लीताल क्षेत्र में रह रहे थे। मंगलवार सुबह बाथरूम से बाहर आने के बाद उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की और बिस्तर पर लेट गए। कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परिजन आनन-फानन में उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

मामले में एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात के लक्षण सामने आ रहे हैं, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119