धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने की दी बधाई
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। जैसे ही प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी को पुनः हाईकमान ने सीएम बनाये जाने की घोषणा की तो तुरंत ही भाजपा स्याल्दे मंडल के अध्यक्ष पूरन रजवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ओं ने देघाट में मिष्ठान्न वितरण कर आतिशबाजी की, और एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर शुभकामनाएं दी। सभी कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर धामी व विधायक महेश जीना के जिन्दाबाद कै नारे लगाये,और सल्ट विधायक महेश जीना को मंत्रिमंडल में स्थान देने की आशा जताई।
सभी ने हाईकमान का आभार व्यक्त कर कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप है, निश्चित ही प्रदेश की जनता की जीत है। इस मौके पर भाजपा स्याल्दे मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, यशवन्त बंगारी, अशोक तिवारी, अशोक अग्रवाल, प्रकाश पपनोई, महेश वर्मा,किशन सिंह मैठानी, नारायण सिंह बंगारी, दिनेश राम, लक्ष्मण सिंह बंगारी, बालम सिंह, शंकर पपनोई आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल