धामी का ताबड़तोड़ दौरा : देहरादून से नैनीताल-हल्द्वानी तक मिनट-टू-मिनट शेड्यूल, आज कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे, जिसमें नैनीताल और हल्द्वानी में कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे कैलाखान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा 1:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे, जहां 1:05 से 1:35 बजे तक उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद वे राज्य अतिथि गृह, नैनीताल के लिए रवाना होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री कैलाखान हेलीपैड से प्रस्थान कर 2:45 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से 2:55 बजे कार से निकलकर 3:10 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 4:35 बजे एफटीआई हेलीपैड से श्रीपुर बिछवा, उधमसिंह नगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119