सिलक्यारा में सरकार का आपदा प्रबंधन फेल : उनियाल
हल्द्वानी। सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सरकार का आपदा प्रबंधन फेल दिखाई दे रहा है। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि अफसर और कोई नेता का परिजन सुरंग में फंसा होता तो अमेरिका से तकनीकी टीम बुलाकर कब को बाहर निकाल लिया जाता एक हफ्ता होने के के बाद भी रोज नए-नए प्रयोग किया जा रहे हैं।
उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य हित में सुरंग में फंसे राहत -बचाव कार्य पर कोई सवाल -खड़े नहीं किया जिससे बचाव कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल ना टूटे। लेकिन अब फंसे हुए लोगों के परिजनों का धैर्य जवाब दे रहा है उक्रांद महामंत्री सुशील उनियाल कहा कि टनल निर्माण के कार्य के कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा तुरंत दर्ज होना चाहिए जिन्होंने इतनी बड़ी लापरवाही को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल सरकार से आग्रह करता है कि सभी श्रमिकों को अति शीघ्र बाहर निकल जाए!
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नैनी/जागेश्वर : बंदी खोल देवता मंदिर में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर -अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Bageshwar News: बागेश्वर में 49 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की मौत -नुमाइश गली में पसरा मातम
UK-किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत -परिवार में मचा कोहराम