फॉरेस्ट भूमि पर फर्जी दस्तावेज़ बनाकर बसाए लोगों का खुलासा, भू–माफियाओं पर अब सख्त कार्रवाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ भू–माफियाओं द्वारा गरीब और भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर फर्जी स्टांप व नकली दस्तावेज़ बनवाकर बसाने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण पर अब पुलिस प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को निर्देशित किया है कि प्रभावित और पीड़ित सभी लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें दर्ज की जाएं। साथ ही सभी दस्तावेज़, स्टांप, रसीदें और संबंधित जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन किया जाए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए खुर्द-बुर्द करने वालों की पहचान कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की खून-पसीने की कमाई को लूटने और सरकारी भूमि दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस अब पूरी तरह नकेल कसने जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

उन्होंने दो टूक कहा कि सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले व फर्जी कागजात तैयार कर गोरखधंधे में लिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

पुलिस की इस सख्ती के बाद पूछड़ी ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119