हल्द्वानी में सड़क हादसा—मोतीनगर निवासी ट्रक चालक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मोटाहल्दु के ग्राम पदमपुर देवलिया गांव में रहने वाले मूल निवास बागेश्वर के कपकोट निवासी 43 वर्षीय वाहन चालक राजेंद्र सिंह कोरंगा की हल्द्वानी में सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित धर्मकांटे के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे राजेंद्र को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

एसएचओ हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119