सड़क पर खड़े होने पर विवाद बना मौत का कारण: -दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने डिलीवरी बॉय को मारी गोली

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने 21 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जाफरपुर कलां गांव में तड़के करीब 2:30 बजे की है।


मृतक की पहचान पांडव कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी कृष्णा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाला आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


जानकारी के अनुसार, जाफरपुर क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर रूपेश ने अपने बेटे के दूसरे जन्मदिन पर एक छोटी पार्टी आयोजित की थी, जिसमें करीब 20 लोग शामिल हुए थे। पार्टी समाप्त होने के बाद जब लोग अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान पांडव अपने दोस्तों के साथ दोपहिया वाहनों के पास खड़े होकर बातचीत कर रहा था।


इसी बीच, पास में रहने वाला हेड कांस्टेबल नीरज वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि नीरज ने अचानक पांडव के सीने पर गोली चला दी। गोली पांडव को भेदते हुए पीछे बैठे कृष्णा के पेट में जा लगी। पांडव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


बताया जा रहा है कि आरोपी नीरज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात है और मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के बहू अकबरपुर गांव का निवासी है। वह पिछले 15 वर्षों से अकेले रह रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि नीरज घटना के समय नशे में था। उसने पांडव और उसके दोस्तों के सड़क पर खड़े होने पर आपत्ति जताई और कथित तौर पर जाति पूछकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। बिहार निवासी होने की जानकारी मिलने पर उसने गोली चला दी।


पांडव अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119