धारी ब्लॉक में बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल, उत्तराखंड: जिले के धारी ब्लॉक में पर्यटकों से भरी एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुट गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम नवाजिश खलीक और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि घायलों को तत्काल नजदीकी पदमपुरी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भीमताल रेफर किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय लोग मिलकर खाई में गिरे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर ओवरस्पीडिंग और खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

यह हादसा स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन द्वारा घटना के जांच के साथ ही राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119