मुख्यमंत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक से अनुपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अनुशासनहीनता मानते हुए शासन को भेजी कार्रवाई की संस्तुति
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहना जिला पूर्ति अधिकारी को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


शुक्रवार को मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।


बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी से कई बार दूरभाष पर संपर्क किया गया, जिस पर उन्होंने अलग-अलग कारण बताए। इसके बावजूद स्पष्ट निर्देशों के बाद भी बैठक में उपस्थित न होना शासकीय आदेशों की अवहेलना और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। उनकी अनुपस्थिति के कारण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समुचित समीक्षा एवं निर्णय नहीं हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने इस कृत्य को मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री एवं शासन स्तर के कार्यक्रमों में पूर्ण गंभीरता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119