बांग्लादेश में हिंसा: हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या -शव को पेड़ से बांधकर जलाने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

ढाका। बांग्लादेश में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच कट्टरपंथ से जुड़ा एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। मयमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद युवक के शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उस पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाया गया था। इसी आरोप के बाद गुस्साई भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के दौरान भीड़ धार्मिक नारे लगा रही थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब बांग्लादेश में जुलाई विद्रोह के एक प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


घटना के बाद मानवाधिकार संगठनों और अल्पसंख्यक समुदायों में गहरी चिंता जताई जा रही है। अब तक इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119