यूसीसी पंजीकरण की धीमी गति पर डीएम खफा
बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने यूसीसी (यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड) पंजीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आमजन के सशक्तिकरण और न्याय का आधार है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य आम नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करना है, जिससे समाज में समानता की भावना सुदृढ़ हो। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को समान सिविल अधिकार और कर्तव्य मिलेंगे।
उन्होंने नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर प्रचार अभियानों और पंजीकरण शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें और पंजीकरण की प्रगति पर सतत निगरानी रखें। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार को सही जानकारी से तुरंत खंडित किया जाए ताकि जनता को सही और स्पष्ट सूचना प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, अनिल सिंह रावत, ईओ नगर पालिका मोहम्मद यामीन सहित अन्य संबंधित अधिकार मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न