मानक से अधिक सवारी बैठाने पर वाहन सीज
बागेश्वर। मानक से अधिक सवारी बैठाना एक टैक्सी चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वाहन सीज कर डीएल निरस्त करने की संस्तुति एआरटीओ कार्यालय को भेजी है। जिले में नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।
अराजक तत्वों, मनचलों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट,दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 70 लोगों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई। एसआई जीवन सामन्त थाना कपकोट द्वारा शामा बैंड के पास दौराने वाहन चेकिंग के वाहन संख्या यूके- 02-टीए-2671 को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उक्त वाहन में सवार यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य को भेजा गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम