पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।


इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि देवपुरा निवासी सोनम पत्नी ध्रुव गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 21 अप्रैल 2024 को गाजियाबाद निवासी ध्रुव गुप्ता के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर, देवर और ननद उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


आरोप है कि 9 अगस्त 2024 को पति, सास और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और देर रात उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद परिवार न्यायालय में समझौता होने पर फरवरी 2025 में पति उसे किराये के मकान में ले गया, लेकिन वहां भी उत्पीड़न जारी रहा।
पीड़िता ने बताया कि 8 अक्तूबर 2025 को पति ने अपने माता-पिता को बुलाकर दोबारा मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


इंस्पेक्टर रितेश शाह के अनुसार, मामले में आरोपी पति ध्रुव गुप्ता, सास सीमा गुप्ता, ससुर सुशील गुप्ता, देवर कार्तिक गुप्ता और ननद अनुभा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119