द्वाराहाट पुलिस की तत्परता से सात घंटे में लापता युवती सकुशल बरामद
अल्मोड़ा। कोतवाली द्वाराहाट पुलिस और एसओजी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई एक युवती को महज सात घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 29 जनवरी 2026 को द्वाराहाट क्षेत्र निवासी अर्जुन सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया।
पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर सघन तलाश और सुरागरसी के बाद युवती को मोहान चेक पोस्ट क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस अभियान में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम ने भी सक्रिय सहयोग किया।
बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश और कांस्टेबल रामेश्वर सिंह शामिल रहे। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद