दहेज की भेंट चढ़ी दिल्ली पुलिस की कमांडो : गर्भवती पत्नी की पति ने की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दहेज लोभ की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने निर्ममता से हत्या कर दी। घटना के समय काजल चार महीने की गर्भवती थी। इस वारदात में गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई।


आरोपी पति अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


लव मैरिज का खौफनाक अंत
काजल और अंकुर की मुलाकात वर्ष 2022 में स्नातक की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और परिजनों की सहमति से विवाह हुआ। शादी के समय दोनों सरकारी सेवा में थे—काजल दिल्ली पुलिस में कमांडो और अंकुर रक्षा मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


परिजनों का आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने गाड़ी और नकदी की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर काजल को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।


“मैंने काजल को मार दिया है, आकर शव ले जाओ”
परिजनों के अनुसार, 22 जनवरी को आरोपी अंकुर ने लोहे के डंबल से काजल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने काजल के भाई को फोन कर कहा— “मैंने काजल को मार दिया है, आकर उसका शव ले जाओ।” इस हमले में काजल के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


मेहनत और बहादुरी पर भारी पड़ा लालच
मृतका के पिता राकेश ने बताया कि उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत कर दिल्ली पुलिस में कमांडो बनने का सपना पूरा किया था। उन्होंने कहा कि काजल चार महीने की गर्भवती थी, लेकिन दहेज के लालच में अंधे पति ने मां और बच्चे दोनों की जान ले ली।


काजल की मां मीना देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की मांगें पूरी करने के लिए उन्होंने अपने नाम पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज तक लिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
जब काजल का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव बड़ी (गन्नौर) पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देश की सेवा करने वाली बहादुर बेटी की असमय मौत से हर आंख नम थी। काजल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे। घटना के बाद लोगों में दहेज लोभियों के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119