शादी समारोह का भोजन खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार -डाक्टरों ने प्रभावित लोगों का उपचार कर दी राहत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत सीलिंग के खीड़ी गांव में एकाएक दर्जनों लोग विवाह भोज में शामिल होने के बाद उल्टी दस्त करने लगे। चौपाता के राजस्व निरीक्षक की  सूचना पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने पुल्ला से डाक्टर एवं एएनएम की टीम मौके में  भेजी गई। उप जिला चिकित्सालय की सीएमएस डा. सोनाली मंडल के नेतृत्व में डाक्टरों की  टीम ने 40 से अधिक प्रभावित लोगों का उपचार किया, जबकि पांच अन्य लोग लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय में दाखिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

डा. मंडल के अनुसार पीडि़तों के तादाद पांच दर्जन से   अधिक हो सकती है। सभी को उल्टी दस्त हो रही है। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी खीड़ी गा  ंव में ही मोर्चा संभाले हुए हैं तथा राहत व बचाव कार्य का समन्वय कर रहे हैं। उधर सीएमओ   देवेश चौहान ने बताया कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। फूड इंस्पेक्टर इसकी   जांच कर रहे हैं। सीएमओ के अनुसार स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है तथा प्रभावित लोगों की बराबर   देखरेख की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119