दर्जनों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 12 जनवरी । युवा दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी की मौजूदगी में पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अमित जोशी ने कहा की पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से युवाओं का रुझान बड़े पैमाने पर पार्टी की तरफ बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा की गोकुल के पार्टी में आने से हमें एक अच्छी ताकत मिली है। गोकुल सिंह खनी ने कहा की इस बार युवाओं को अपना समर्थन आम आदमी पार्टी और अमित जोशी को देना चाहिए क्योंकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर जो रोड मैप आम आदमी पार्टी के पास है वह अन्य किसी के पास नही है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। महंगाई अपने चरम पर है, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर उत्तराखंड में कोई कार्य नहीं किया गया है। और लोगों को कहीं ना कहीं बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की अल्मोड़ा शहर को आज अमित जोशी जैसे शिक्षित, कर्मठा और जुझारू युवा नेता की आवश्यकता है। प्रमोद बचखेती, विक्रम बिष्ट और कमल मेहता ने कहा की आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की नीति से प्रभावित होकर हम सभी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा की विगत वर्षों में सत्तासीन सरकारों ने उत्तराखंड प्रदेश में युवाओं को ठगने का काम किया है जिस वजह से आज युवा परेशान है और आम आदमी पार्टी की तरफ एक उम्मीद भरी निगाह से देख रहा है। इस मौके पर गोकुल सिंह खनी के साथ प्रमोद बचखेती, विक्रम सिंह बिष्ट, कमल मेहता, संदीप रावत, राहुल रावत, कमल नेगी, धीरज असवाल, सुनील सिंह, गोकुल सिंह चिलवाल, अभिषेक, ऋषभ आदि कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा