अश्लील हरकतें करने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर उसकी मां के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा घृणित कार्य करने की भी शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। जांच के बाद चारों की गिरफ्तारी होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा


सूपी निवासी एक महिला गांव के ही नारायण सिंह, डिगर सिंह, नवीन सिंह और रमेश सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा मंगलवार रात चारों उसके घर में आ धमके। चारों ने मिलकर उसकी मां के साथ पहले मारपीट की फिर अश्लीन हरकत की। इतना ही नहीं घृणित कार्य भी किया। विरोध करने पर उसे भी धमकाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

इस दौरान उन्होंने चारों से उसे और उसकी मां को जान खतरा बताया। इधर, शिकायत के बाद रात में ही पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को अस्पताल लाई। बुधवार को जिला अस्पताल में उसका मेडिकल किया गया। मामले की जांच एसओ प्रताप सिंह नगरकोटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 427, 504 तथा 354 में केस दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119