गोल्डन ऑवर में जिंदगी बचाएगी ‘पीएम-राहत’ योजना -हादसा पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा संसद में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के उपचार को लेकर उठाए गए सवाल पर केंद्र सरकार ने बड़ी जानकारी दी है।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि “प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल सुविधा एवं सुनिश्चित उपचार (पीएम-राहत) योजना” 13 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा


इस योजना का मकसद सड़क हादसे के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में पीड़ितों को तुरंत और कैशलेस इलाज देना है। इसके तहत हर पीड़ित को दुर्घटना के बाद 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। गंभीर स्थिति में 48 घंटे और सामान्य स्थिति में 24 घंटे तक तत्काल स्थिरीकरण उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1200 से ज्यादा एम्बुलेंस और बड़ी संख्या में ट्रॉमा सेंटर उपलब्ध हैं, जिससे इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और मजबूत हुआ है। अस्पतालों को भुगतान के लिए 10 दिन की समयसीमा तय की गई है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।


योजना को ईडीएआर, टीएमएस 2.0 और 112 हेल्पलाइन से जोड़ा गया है, जिससे दुर्घटना की सूचना से लेकर इलाज और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


सांसद रावत ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस पहल को आमजन के लिए जीवनरक्षक बताते हुए कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी आएगी और पीड़ितों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119