अल्मोड़ा बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र शुरू
अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खुल गया है। 30 बेड वाले इस नशा मुक्ति केंद्र को सोमवार से ट्रायल बेस पर शुरू कर दिया गया है। यह नशा मुक्ति केंद्र जनपद का पहला केंद्र है जो राज्य मेंटल हेल्थ के मानकों को पूरा करता है। इस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में सभी मानकों का पालन किया गया है। यहां 24×7 काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट तथा अन्य स्टाफ तैनात रहेंगे।
ट्रायल के शुभारंभ पर पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा तथा केंद्र के संचालन के लिए संचालक संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह नशा मुक्ति केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री धामी के मार्गदर्शन में इस नशा मुक्ति केंद्र के खुलने से अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ होगा।
यह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके संचालन के लिए जिलाधिकारी ने जिला खनन न्यास फाउंडेशन निधि से 10 लाख रुपए जारी किए हैं। संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था (अल्मोड़ा) के प्रभारी आशुतोष सिंगसवाल ने बताया कि ट्रायल अवधि में यहां भर्ती मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा। साथ ही भोजन, दवाएं एवं अन्य सुविधाएं भी निःशुल्क रहेंगी।
इस केंद्र में भर्ती होने के लिए मरीज का राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा अभिभावक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, संचालक संकल्प नशा मुक्त देवभूमि संस्था आशुतोष सिंगसवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान