घर से बाहर गई किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। घर से बाहर गई एक किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।ग्राम पूछड़ी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले 2 अगस्त को उसकी 17 साल की नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है।दोनों के मोबाइल फोन बंद जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

बताया जा रहा है कि दोनों अहमदाबाद जाकर शादी करने वाले हैं।पीड़ित महिला ने बताया कि इस बात से उनके परिजनों को मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचा है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119