82 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार -नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को धरातल पर उतारने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर पुलिस ने नशे के काले कारोबार में लिप्त एक तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 06 जनवरी 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर एक मोटरसाइकिल संख्या UK18R 6945 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 82 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक मुनाफे पर बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत सिंह पुत्र संतोक कौर निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल सुरेंद्र एवं कांस्टेबल प्रेम प्रकाश।
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई को ड्रग्स फ्री देवभूमि की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल