अज्ञात कारणों से युवक ने गटका जहर, हालत गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक सागर मेहरा ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि युवक को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। फिलहाल परिजन विषाक्त पदार्थ सेवन के कारणों की जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी युवक की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119