नवनियुक्त एसएसपी का नशे पर प्रहार, 1.14 लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा । नवनियुक्त एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के नेतृत्व में रविवार को लमगड़ा पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान धौलगड़िया तिराहे के पास अभियुक्त दीवान सिंह राणा पुत्र प्रताप सिंह राणा निवासी कनवाड़ देवीधूरा थाना पाटी चम्पावत के कब्जे से 1.143 किग्रा चरस बरामद की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

चरस बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्त लाभ कमाने के उद्देश्य से चरस को तराई की ओर ले जा रहा था, पुलिस की पकड़ में आ गया। बरामद चरस की कीमत एक लाख, चौदह हजार, तीन सौ रुपये बताई जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी, कांस्टेबल अर्जुन लाल, राजेश भट्ट, राकेश भट्ट आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119