किशोरी के साथ दरिंदगी की हदें पार, मुंह में कपड़ा ठूंस किया रेप फिर काटी गर्दन!
पुलिस ने जंगल से एक किशोरी का शव बरामद किया है। शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान और कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस अफसरों के मुताबिक यूपी के हरदोई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली नजर में रेप कर हत्या की घटना प्रतीत हो रही है। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने लडक़ी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक, जंगल में किशोरी की लाश को बरामद किया गया है। आरोपियों ने लडक़ी के गर्दन पर भी हमला किया है। शरीर पर क्षत-विक्षत कपड़ों को देखकर रेप जैसी घटना भी प्रतीत हो रही है। ऐसा लग रहा है कि आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठुसकर उसकी आवाज दबाने की कोशिश की।
राजेश द्विवेदी ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की एक टीम उनकी पहचान में जुटी हुई है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी होगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पीडि़ता कक्षा आठ में पढ़ती थी। वहीं, घटना को लेकर गांव के ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित
देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता