दिल्ली के भजनपुरा में पीडब्लूडी की कार्रवाई, अवैध मंदिर और मजार पर चला बुलडोजर
नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा में सडक़ पर स्थित मंदिर और मजार पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। हालांकि, बुलडोजर की कार्रवाई से पहले एडीसीपी सुबोध गोस्वमी ने खुद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती है। नॉर्थईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय एन टिर्की ने कहा, ‘भजनपुरा चौक पर तोडफ़ोड़ अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है।
दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सडक़ को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था दोनों संरचनाओं को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है।’
भजनपुरा में सुबह-सुबह दरगाह हटाने की कार्रवाई की गई, जबकि मंदिर हटाने का काम जारी है। किसी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया। उसके बाद मंदिर को तोडऩे की कार्रवाई हुई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल