गृह क्लेश के चलते महिला ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ा
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया हमले में गंभीर रूप से घायल पति को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। ठाकुरनगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहकर मजदूरी करता है दोनों में विवाद के चलते उनके दो बच्चे मामा के घर ही रहते हैं।
रोज की तरह सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया बताया जा रहा है कि आवेश में आई पत्नी ने कमरे में धारदार हथियार से पति पर हमला कर दिया,इसमें पति के सिर और हाथ में घाव बन गए और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया। अभी ट्रांजिट कैंप थाने में मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
नुकसान और बेरोजगारी ने ली कारोबारी की जान -रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल