आपसी विवाद में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या -आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लॉक के बसई गांव में आपसी विवाद के बाद 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपित राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को बसई गांव निवासी तुलसी देवी (66) का गांव के ही राजेश सिंह पुत्र दौलत सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजेश सिंह ने पास में रखा दाव (दतोइया) उठाकर तुलसी देवी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ीं।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व टीम भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने गाली-गलौज के बाद आपा खोने की बात कही है। पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में आगे पूछताछ कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : 40 फीट गहरी खाई में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा वाहन -तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान