तनाव के चलते छात्रा ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती
अल्मोड़ा। बख गांव निवासी एक छात्रा ने रविवार को तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा की हालत सही बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 20 साल की छात्रा इन दिनों धारानौला में अपनी दीदी के यहां रह रही थी। रविवार सुबह छात्रा ने दुकान से जहर खरीदा और उसे गटक लिया। जैसे ही परिजनों को इस बात का पता चला वह छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती कराकर छात्रा का प्राथमिक उपचार किया गया।
परिजनों के मुताबिक छात्रा एसएसजे परिसर में बीए छठे सेमेस्टर की कक्षा में अध्ययनरत है। उसके माता पिता दोनों का पहले ही देहांत हो गया है और अभी वह अपनी दीदी के साथ ही रहती है। जहर खाने का कारण पढ़ाई व अन्य कारणों के कारण हुआ तनाव बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उसे वार्ड में भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात