शादीशुदा महिला से शोएब ने कर डाली यह शर्मनाक हरकत -लोगों ने बाजार में जमकर पीटा

खबर शेयर करें 👉

एक शादीशुदा महिला से शोएब की इस शर्मनाक हरकत के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। सब्जी मंडी में शोएब फल की दुकान लगाता है। पुलिस ने शोएब के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। शहर की महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए आरोपी ने मारपीट कर दी। युवक ने धमकी दी तो पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ युवक को पकड़कर पीटते हुए कोतवाली लेकर आए और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।  नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय व्यापारी की 24 वर्षीय पत्नी ने शिकायत दी। बताया कि हरिद्वार रोड स्थित सब्जी मंडी के बाहर फल की दुकान लगाने वाले शोएब निवासी आवास-विकास, ऋषिकेश ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने गंगानगर में मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर लोगों ने आरोपी शोएब को पकड़ लिया। एसआई आरती कलूड़ा ने बताया कि यह घटना काफी पुरानी है। आरोपी मूलरूप से यूपी स्थित सहारनपुर में श्यामाद्वार का निवासी है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119