दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, परिवार के चार लोग डूबे, दो सगे भाइयों की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के चार लोग यमुना नदी में डूब गए। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग नोएडा के निठारी से यमुना नदी में गणेश विसर्जन के लिए आए थे। हादसे में परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। निठारी के 15 साल के धीरज और 6 साल के कृष्णा की नदी में डूबने से जान चली गई। वहीं 17 साल के सचिन और 19 साल के अभिषेक भी नदी में डूब गए थे। इन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है। आनन-फानन में इन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा