तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। भागते समय कार गदरपुर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पहाड़गंज निवासी लियाकत (45) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात वह रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। शनिवार तड़के काशीपुर रोड की ओर जाते समय पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान

टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और लियाकत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

लियाकत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119