आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए ग्राम रघुलिया में छापेमारी कर एक युवक को करीब 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन सिंह कन्याल एवं आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में आबकारी टीम ने यूपी सीमा से सटे गांवों में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के अड्डों के खिलाफ अभियान चलाया। इसी क्रम में टीम ने ग्राम रघुलिया में चिम्मन सिंह के घर पर छापा मारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

छापेमारी के दौरान टीम ने रघुलिया निवासी चिम्मन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह को एक प्लास्टिक की बाल्टी में करीब 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन सिंह कन्याल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद

उन्होंने कहा कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी

कार्रवाई के दौरान उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार, नितिश भारद्वाज, दीपक चंद, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119