तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -कार चालक फरार, वाहन जब्त

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित द्रोण नहर रोड आवास विकास के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में शामिल कार एक भाजपा नेता की बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

टक्कर के बाद घायल ई-रिक्शा चालक को कार से ही एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान लक्ष्मण (46) पुत्र लेखराज, निवासी मोहल्ला मझरा के रूप में की। मृतक के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और ई-रिक्शा को जब्त कर आईटीआई थाने में खड़ा करवा दिया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

सीओ दीपक कुमार ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119