उत्तराखंड में आज 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन, घबराएं नहीं, सिस्टम का होगा परीक्षण
–169 सेंसर और 112 सायरन की कार्यप्रणाली जांचेगा आपदा प्रबंधन विभाग
देहरादून। उत्तराखंड में भूकम्प के प्रति आमजन को जागरूक करने और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की कार्यक्षमता जांचने के लिए शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे राज्य में भूकम्प का सायरन बजाया जाएगा। यह किसी वास्तविक भूकम्प की चेतावनी नहीं, बल्कि सायरन और सेंसरों के परीक्षण के साथ जनजागरूकता के उद्देश्य से की जा रही मॉक टेस्टिंग है। गुरुवार को इस संबंध में लोगों को भूदेव एप के माध्यम से अलर्ट भी प्राप्त हुआ।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस परीक्षण के जरिए लोगों को भूकम्प के सायरन की आवाज से परिचित कराया जाएगा, ताकि वास्तविक भूकम्प आने की स्थिति में वे सायरन को पहचान सकें और घबराने के बजाय जरूरी सावधानियां बरतें।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार को सायरन बजाकर इनकी कार्यप्रणाली की जांच की जाएगी। परीक्षण के दौरान किसी स्थान पर सायरन या प्रणाली में तकनीकी खामी सामने आने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा, जिससे वास्तविक आपदा के समय चेतावनी प्रणाली प्रभावी ढंग से काम कर सके।
सायरन और सेंसरों की संख्या होगी दोगुनी
राज्य सरकार भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत सायरन और सेंसरों की संख्या दोगुनी करने की योजना है। साथ ही लगभग 5 से 10 किलोमीटर के अंतराल पर सेंसर और सायरन स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षण के दौरान सायरन बजने पर आमजन घबराएं नहीं। इसका उद्देश्य चेतावनी प्रणाली की जांच करना और लोगों को वास्तविक आपदा के लिए जागरूक एवं तैयार करना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्द्वानी में रेंटल बाइक-स्कूटी पर पुलिस का शिकंजा -72 वाहन सीज
UK-नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार लोग जिला बदर, 94 पर हुई कार्रवाई
UK-युवतियों की फोटो वायरल करने के आरोप में कॉस्मेटिक दुकान सील