भूकंप से हिली धरती-हल्द्वानी समेत उत्तराखंड में महसूस हुए झटके

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/हल्द्वानी। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी क्षेत्र में बताया गया है।

भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई जिलों, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के अलावा दिल्ली-एनसीआर तथा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए जाने की खबर है। दिल्ली और नोएडा में भी लोगों ने रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच धरती में कंपन महसूस होने की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: नैनी-जागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

अचानक धरती हिलने का अहसास होते ही कई स्थानों पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लोग एक-दूसरे से भूकंप के बारे में जानकारी लेते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड: नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई हैबड़ा हादसा टला, तीनों हिरासत में

भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आपदा में मौत पर अब 8 लाख का मुआवजा -किसानों और पशुपालकों को भी मिलेगी बढ़ी हुई राहत

नोट: भूकंप की तीव्रता, केंद्र और अन्य तकनीकी विवरण की आधिकारिक पुष्टि के लिए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अंतिम अपडेट का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119