16 शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले – विभागीय अधिकारियों ने नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के दिए निर्देश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने वाले शिक्षकों के मामले जनपद में अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए आवेदन की जांच में जिले के 16 शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले हैं विभागीय अधिकारियों ने सभी को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन पर कार्रवाई होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी हो सकती है। जनपद में वर्ष 2018 में एक शिकायत के बाद जिले भर के शिक्षकों के सत्यापन प्रक्रिया शुरू गई थी जिसमें एक के बाद एक 42 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी निकले थे धीरे-धीरे उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

सत्यापन कार्रवाई के दौरान कुछ शिक्षकों के दस्तावेज,बीटीसी प्रमाण पत्र आदि फर्जी निकले यानी कुल अब तक करीब 50 से अधिक शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है लेकिन मामले कम या खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।वर्तमान में शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया अपनाई गई थी जिसमें आवेदन के आधार पर संबंधित शिक्षकों के दस्तावेजों का अवलोकन और सत्यापन कराया गया जिसमें जसपुर,सितारगंज सहित अन्य विकास खंडों के 16 शिक्षकों के दस्तावेजों संदिग्ध मिले जांच में फर्जी होने की पुष्टि हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेन्द्र मिश्रा ने सभी को नोटिस भेजा है इसके साथ ही छह सितंबर को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे ।अब उसे बढ़ाकर आठ सितम्बर कर दिया है सुनवाई और उनके पक्ष से संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी डीईओ बेसिक ने बताया कि अधिकतर फर्जी दस्तावेज वाले शिक्षक जसपुर विकास खंड के हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पदोन्नति के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच में 16 शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध मिले थे जिसकी प्रथम जांच कराई गई तो वह फर्जी पाए गए हैं सभी को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के निर्देश जारी किए हैं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119