नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, चार दिन बाद भी बरामदगी नहीं

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। कोतवाली बाजपुर क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बरहनी चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार ग्राम सेमल हरिपुरा हसन, बाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 13 दिसंबर की सायं लगभग सात बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना में आरोपी युवक के परिजन भी पूरी तरह संलिप्त हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। तहरीर में आरोपी युवक के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद कर आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद बरहनी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उसकी पुत्री की तलाश के लिए गंभीर प्रयास किए गए हैं। इससे परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पीड़ित ने उच्च पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करते हुए नाबालिग पुत्री को शीघ्र खोजकर सकुशल परिजनों को सौंपने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119