उत्तराखंड…ऑपरेशन प्रहार का असर: लंबे समय से फरार वारंटी बेरी पड़ाव से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे वारंटी आनंद सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार 19 जून 2026 को अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आनंद सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना, निवासी बैरीपड़ाव, गोला गेट, शिव मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़, लालकुआं (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
  • कांस्टेबल गुरमेज सिंह
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों, वारंटियों और फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119