Uknews…रामनगर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा : गैंगस्टर एक्ट में चार पर मुकदमा, गैंग लीडर कौशल चिलवाल गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर/नैनीताल। अपराध और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही गैंग लीडर कौशल चिलवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक फैलाने तथा संगीन अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस क्रम में कौशल चिलवाल पुत्र राजेन्द्र चिलवाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी, शांतिकुंज गली नंबर-2 रामनगर (स्थायी पता ग्राम रीठा सिमायल, थाना भवाली), हर्षित कोहली निवासी भवानीगंज रामनगर, तनिष्क बोहरा निवासी लखनपुर तथा आकरित राघव निवासी कृष्णा नगर ईस्ट, दिल्ली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

पुलिस के अनुसार गैंग लीडर कौशल चिलवाल के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ जिलाधिकारी स्तर से गुण्डा घोषित कर जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे के खाली मैदान, चोरपानी क्षेत्र से कौशल चिलवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119