उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ का असर : दन्या पुलिस ने अवैध शराब के जखीरे के साथ युवक को दबोचा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दन्या पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दन्या चायखान तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 58 पाउच माल्टा देशी मसालेदार शराब, 10 बीयर कैन और 20 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज प्रसाद (22 वर्ष) पुत्र सुरेश लाल, निवासी ग्राम खुरीगाड़, दुनाड़, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति, हेड कांस्टेबल पियूष भट्ट तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119