उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ का सख्त एक्शन : 66 वाहन चालकों के चालान, 3 वाहन सीज, 44 पर भी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात को दुरुस्त रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 66 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 3 वाहनों को सीज भी किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

जनपद के सभी थाना, कोतवाली, चौकी एवं यातायात प्रभारियों ने पुलिस टीमों के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और न्यूसेन्स फैलाने वालों के साथ-साथ बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाया। उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 44 लोगों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119