उत्तराखंड…ऑरेंज अलर्ट का असर : बागेश्वर में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम का सख्त आदेश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बुधवार, 1 जुलाई 2026 को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित प्राकृतिक आपदाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह एहतियाती फैसला लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा -मौत से मचा हड़कंप

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले संबंधित संस्थानों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119