उत्तराखंड…हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं –हल्द्वानी में सख्त हुआ नियम, बिना हेलमेट लौटाए जा रहे दोपहिया चालक

खबर शेयर करें 👉

-डीएम के निर्देश पर पूरे नैनीताल जिले में शुरू हुआ ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ अभियान, पेट्रोल पंपों पर बढ़ी निगरानी


हल्द्वानी। सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंचने वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। डीएम के निर्देश पर लागू किए गए ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम का जिलेभर में सख्ती से पालन शुरू हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन ---डीएम ने बनाई संयुक्त छापामार टीम

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) ने जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसके बाद जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं और बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया चालकों को पेट्रोल देने से साफ इनकार किया जा रहा है। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन लगातार अभियान की निगरानी भी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, नैनीताल जिले के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर टैक्सी और बाइक रेंटल संबंधी नियमों के सूचना बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए हैं, ताकि पर्यटकों और वाहन चालकों को पहले से ही आवश्यक जानकारी मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...खर्च के लिए पैसे मांगे तो पति ने तीन बार कहा 'तलाक', पत्नी को बच्चों समेत घर से निकाला

आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि हाल के दिनों में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मौत और गंभीर रूप से घायल होने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जांच में अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना बड़ी वजह सामने आई। इसी के मद्देनज़र सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लागू किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...चीड़ के जंगलों पर लीसा माफिया का वार -27 टिन अवैध लीसा जब्त, ठेकेदार पर ब्लैकलिस्ट की तलवार

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119