उत्तराखंड…हेडिंग:बड़े भाई पर ब्लेड से जानलेवा हमला, आरोपी भाई कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हीरानगर क्षेत्र में बड़े भाई पर धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून को हीरानगर जेल रोड निवासी बसंती कार्की ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र दीपक कार्की उर्फ दीपू ने अपने बड़े भाई प्रेम कार्की पर धारदार ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : भूमि की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी दीपक कार्की उर्फ दीपू (39), निवासी जेल रोड, हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119