उत्तराखंड पुलिस के ईएफआईआर का सीएम ने किया शुभारंभ- घर बैठे करा सकते हैं ई-एफआईआर-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने चोरी व गुमशुदा वस्तुओं के लिए ई- एफआईआर सुविधा शुरू की है। अब आमजन को एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उत्तराखंड पुलिस की ओर से तैयार की गई ‘उत्तराखंड पुलिस एप’ का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के मूल मंत्र के क्रम में उत्तराखंड पुलिस की ओर से प्रदेश की जनता के लिए यह सुविधाएं शुरू की गई है। अब घर बैठे ही वाहन चोरी व गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई- एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस एप में उत्तराखंड पुलिस की ओर से आम जनता के लिए संचालित की जा रही सभी आनलाइन एप की सुविधा को भी एक साथ एकीकरण किया गया है। इनमें गौरा शक्ति (महिला की सुरक्षा के लिए), ट्रैफिक आई (यातायात नियमों के उल्लंघन और अपराध से संबंधित जानकारी देने), मेरी यात्रा (उत्तराखंड चार धाम और पर्यटन से संबंधित जानकारी) और लक्ष्य नशामुक्त उत्तराखंड (नशे से बचाव व उससे संबंधित जानकारी) को भी उत्तराखंड पुलिस एप में शामिल किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर में जाकर उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करना होगा। एप डाउन होने के बाद इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी भरनी होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

इसके बाद उत्तराखंड पुलिस एप खुलेगी। इसमें गौरा शक्ति ई-कंपलेंट, ट्रैफिक आई, नशामुक्ति उत्तराखंड, साइबर कंपलेंट, वेरिफिकेशन, महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर, पुलिस स्टेशन, इंटरनेट मीडिया, मेरी यात्रा, सीनियर सिटीजन और ई- एफआईआर का आप्शन होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित -जबरन दवा देकर कराया तीन माह के गर्भ का गर्भपात

ई-एफआइआर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें पंजीकरण करना होगा। यहां पूरी जानकारी भरने के बाद अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। आपकी शिकायत कहां तक पहुंची है, उसे आप चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119