आठ माह की गर्भवती हुई युवती, अविवाहित बताकर किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। खुद को अविवाहित बताकर युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वॉयरल करने की धमकी देने के पांच हजार के इनामी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस आठ माह की गर्भवती पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दी थी कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी पहचान रोहित गोस्वामी पुत्र पप्पू गोस्वामी निवासी कांगड़ा मंदिर निकट हरकी पैड़ी से हुई थी। आरोप था कि उसने खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119