अजब-गजब…बाजपुर में ऑनलाइन गेमिंग में हारी महिला ने की आत्महत्या – आत्महत्या से पहले पति को बताई बात

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। 25 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार को फांसी पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला गेम में करीब 40 से 50 हजार रुपये हार गई थी। इस सदमे को वह सहन नहीं कर पाई। इसके बाद उसने पहले अपने पति को रोते हुए सारी जानकारी दी, इसके बाद आत्महत्या कर ली। पल्लवी अपने पीछे ढाई साल और 1 साल की दो पुत्रियों को छोड़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 भौना कालोनी जीजीआईसी स्कूल के पास रहने वाली 25 वर्षीय पल्लवी शर्मा पत्नी अनुभव शर्मा ने शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। फांसी पर लटकने से पहले उसने अपने इस आत्मघाती कदम की जानकारी अपने पति अनुभव शर्मा को दी। पल्लवी ने अनुभव को रोते हुए बताया कि वह आज फिर ऑनलाईन गेम में हजारों रुपये हार गई है। इसका उसको पश्चाताप करना है। उसने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती, इतना कहकर उसने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद उसका पति अनुभव शर्मा घर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

परिजनों की सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। उधर मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आस पास के लोग मौके पर जाम हो गए। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना संभव होगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119