सितारगंज में महिला से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश
रुद्रपुर। निजी अस्पताल में दवा लेने पैदल जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपट ले गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अंजना शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम भट्टपुरवा, बाघराय इलाहाबाद हाल निवासी वार्ड नंबर 5 खटीमा रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को दोपहर बाद वह अपनी सहेली के साथ खटीमा रोड पर जा रही थी। शंकर राइस के समीप पीछे से एक सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए।
महिला के गले में भी खरोंच आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने घेराबंदी की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। इससे पहले 25 सितम्बर को भी इसी तरह झपट्टामार गिरोह के दो सदस्यों ने अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी की पत्नी सावित्री त्रिपाठी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एक माह में एक ही तर्ज पर दूसरी चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने कहा कि पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित